Report by : CWN Desk
Published at :
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने काशीपुर पहुंचकर सड़क हादसे में घायल श्रमिकों का जाना हालचाल
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने काशीपुर पहुंचकर सड़क हादसे में घायल श्रमिकों का जाना हालचाल

डॉक्टरों को दिए घायलों के समुचित इलाज करने के निर्देश
काशीपुर
। आज प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या काशीपुर स्थित आयुष्मान हॉस्पिटल पहुंची जहां उन्होंने विगत दिनों बस हादसे में घायल हुए श्रमिकों का हालचाल जाना।इस दौरान मंत्री रेखा आर्या ने डॉक्टरों से वार्ता कर घायलों को समुचित इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश देने के साथ ही किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरतने की बात कही।डॉक्टरों द्वारा कैबिनेट मंत्री को अवगत कराया गया कि सही देशभाल व इलाज किया जा रहा।
14 घायलों में से 3 को डिस्चार्ज कर दिया गया है जबकि 11 अभी भी भर्ती हैं। वहीं, मंत्री रेखा आर्या ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और सभी घायलों को जल्द स्वस्थ्य करने की कामना की।
बता दे बीते दिनों काशीपुर में रामनगर रोड स्थित एसपीएनजी फैक्ट्री के श्रमिकों को रामनगर से एक निजी बस बस संख्या यूके 04 पी ए -0137 लेकर आ रही थी,जैसे ही बस रामनगर रोड स्थित ग्राम धनोरी के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमे श्रमिक घायल हो गए थे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›