Connect with us

उधमसिंह नगर

कार ने दो स्कूटी सवारों को रौंदा,  एक परिवार की तीन महिलाओं सहित 4 लोगों की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

खटीमा का परिवार बहू के मायके पड़ोसी देश नेपाल के महेंद्र नगर से लौट रहे थे स्कूटी सवार

खटीमा। उत्तराखंड में एक बड़ी दुर्घटना घटित हुई है।एक कार सवार ने दो स्कूटी सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में एक ही परिवार की तीन महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई। कार चालक फरार है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गोयल कॉलोनी मुडेली निवासी 60 वर्षीय नेम बहादुर चंद पुत्र देव बहादुर चंद अपनी पत्नी 55 वर्षीय धना देवी उर्फ सरस्वती देवी, 27 वर्षीय बहू नर्मदा चंद एवं भाई की पत्नी 42 वर्षीय कल्पना चंद के साथ दो स्कूटी पर सवार होकर शनिवार सुबह रिश्तेदारी में अपनी बहू के मायके पड़ोसी देश नेपाल के महेंद्र नगर गए थे।
शनिवार दोपहर में जब वह वापस घर लौट रहे थे।चकरपुर बनबसा जंगल के बीच जुरिया नाले के समीप एक कार ने आगे-पीछे चल रही उनकी दोनों स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी से छिटक कर दो महिलाएं राजमार्ग के किनारे झाड़ियों में जा गिरीं। जबकि घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
सूचना पर चकरपुर चौकी के प्रभारी प्रियांशु जोशी और एसएसआई अशोक कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और तीनों घायल महिलाओं को 108 आपातकालीन एंबुलेंस सेवा से जबकि एसएसआई कुमार ने नेम बहादुर को अपनी कार से अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने चारों घायलों को मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि मृतका नर्मदा के पति की एक साल पहले ही मौत हुई है। पुलिस शवों को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने की तैयारी में जुटी हुई है। पुलिस ने दुर्घटना करने वाली कार को अपने कब्जे में ले लिया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement