Report by : Paras Bisht
Published at :
हल्द्वानी में अवैध तरीके से प्रसव कराने वाली दाई पर केस

मकान सील, प्रसव कराने के यंत्र व प्रतिबंधित दवाएं मिली
हल्द्वानी। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने एक पीड़ित की शिकायत पर अवैध तरीके से प्रसव कराने वाली दाई को पकड़ा है। दाई 35 साल से प्रसव करा रही थी। छापेमारी में दाई के यहां से प्रसव कराने के यंत्र व प्रतिबंधित दवाएं मिली हुई हैं। टीम ने मकान सील कर आरोपी के खिलाफ वनभूलपुरा थाने में केस दर्ज कराया है।
पुलिस के अनुसार, पिछले महीने वनभूलपुरा निवासी एक महिला की डिलीवरी के दौरान मौत हो गई थी महिला के पति ने जिला प्रशासन को एक महिला दाई के खिलाफ अवैध प्रसव कराने की शिकायत की थी। सोमवार को एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के नेतृत्व में एक टीम ने उत्तर गौजाजाली स्थित चौधरी कॉलोनी के एक घर में छापेमारी की। घर में शाकिरा उर्फ ममता दाई प्रसव कराती थी। छापेमारी के दौरान टीम ने गर्भपात और प्रसव के दौरान काम आने वाली प्रतिबंधित दवाएं, उपकरण आदि कब्जे में लेकर दो कमरों को सीज कर दिया। टीम को दवाएं-उपकरण के साथ ही कई जगह मेडिकल वेस्ट भी बिखरा हुआ मिला। जिसके बाद टीम ने शाकिरा पर 50 हजार का जुर्माना भी लगा दिया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›