Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में पकड़ा गया सेक्स रैकेट, तीन महिला समेत 7 गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

15 साल की लड़की से गिरोह तक पहुंची एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल

हल्द्वानी। हल्द्वानी में सेक्स रैकेट पकड़ा गया है।एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने तीन महिला और तीन पुरुष को गिरफ्तार किया है। सभी अभियुक्तों को हल्द्वानी से गिरफ्तार किया गया है। पकड़ी गई मुख्य अभियुक्त तानिया जो की लड़कियों को जिस्मफरोशी के धंधे में धकेलती थी के अन्य साथी भी पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं।
तीन दिन पूर्व एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की प्रभारी ललिता पांडे ने 15 साल की लड़की को हल्द्वानी रेलवे स्टेशन से बरामद किया था। लड़की के साथ पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक दलाल रज्जाक पाइक को पकड़ा था। लड़की की निशानदेही पर पुलिस ने भोटियापड़ाव के संजयनगर में आसिम के घर छापेमारी की थी। यहां टीम को बंधक बनाकर पीटा गया और लड़की को पश्चिम बंगाल से अगवा कर लाने वाली तान्या शेख छत से कूद कर फरार हो गई थी।
पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि तान्या शेख एक पेशेवर मानव तस्कर है। उसका सैक्स रैकेट का धंधा पश्चिम बंगाल से लेकर कई राज्यों में फैला है। तानिया अधिकतर नाबालिग बच्चियों को जिस्मफरोशी के धंधे में डालकर पैसे कमाती थी, यह मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। इसके साथ के कुछ अन्य साथी भी पश्चिम बंगाल के हैं। फिलहाल पुलिस ने सभी 6 अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है और सभी को न्यायालय पेश किया जा रहा है।
पकड़े गए अभियुक्त
1- तानिया शेख पत्नी अनारूल शेख निवासी- रनचन्द्रा, खली, दखनीश्वर 24 परगना, बसन्ती पोस्ट सोना काली पश्चिमी बंगाल।
2- उमा पत्नी मुकेश कुमार निवासी- शिवपुरी देव नगर, दमुआढॅूगा काठगोदाम।
3- रंजिता उर्फ पलक पत्नी प्रकाश विश्वास निवासी दिनेशपुर उ0सि0नगर।
4- मुकेश पुत्र शिवचरण निवासी- शिवपुरी देव नगर, दमुआढॅूगा काठगोदाम।
5- रज्जक पाईक पुत्र बजैल पाईक निवासी- निवासी दक्षिण राईपुर वेस्ट बंगाल।
6- नौशाद पुत्र अताउल्लाद निवासी-जे-49 गली न0- 07, कालका, न्यू दिल्ली।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement