Connect with us

उत्तराखण्ड

चारधाम यात्रा: अगले सात दिनों में शुरू होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, पहले महीने वीआईपी दर्शन प्रतिबंधित

Published

on

खबर शेयर करें 👉

ऋषिकेश: चारधाम यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं। श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अगले सात दिनों में शुरू हो जाएंगे। उत्तराखंड के मुख्य सचिव अन्य राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र भेजकर इसकी सूचना देंगे। इस वर्ष चारधाम यात्रा के शुरुआती एक महीने में वीआईपी दर्शन पर प्रतिबंध रहेगा। हालांकि, यदि कोई वीआईपी दर्शन करना चाहता है, तो वह सामान्य श्रद्धालुओं की तरह लाइन में लगकर दर्शन कर सकता है। यह निर्णय ऋषिकेश स्थित चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने की, जिसमें चारधाम यात्रा के दौरान व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा हुई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।


सड़कों की मरम्मत प्राथमिकता
गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने बैठक में स्पष्ट रूप से कहा कि चारधाम यात्रा के सभी मार्गों पर सड़कों की मरम्मत और उन्हें दुरुस्त करना हमारी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को इस कार्य को 15 अप्रैल तक पूरा करने की समय सीमा दी है। इसके अलावा, यात्रा मार्गों पर भीड़ नियंत्रण और यातायात को सुचारू रूप से संचालित करने की व्यवस्था पर भी विस्तार से चर्चा की गई। चारों धामों में तीर्थयात्रियों की अधिक संख्या को देखते हुए, यात्रियों के ठहरने के लिए यात्री पड़ाव बनाने पर भी विचार-विमर्श किया गया, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचा जा सके।
सुविधाओं का विशेष ध्यान
कमिश्नर ने श्रद्धालुओं के लिए पानी, बिजली, शौचालय और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं के साथ-साथ खच्चरों के लिए गर्म पेयजल सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी को अपने-अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करना होगा।
बैठक में कई अधिकारी रहे मौजूद
इस महत्वपूर्ण बैठक में सात जिलों के जिलाधिकारी- देहरादून से सविन बंसल, टिहरी से मयूर दीक्षित, पौड़ी से आशीष चौहान, उत्तरकाशी से मेहरबान सिंह बिष्ट, रुद्रप्रयाग से सौरभ गहरवार, हरिद्वार से कर्मेंद्र सिंह, चमोली से संदीप तिवारी उपस्थित थे। इनके साथ ही पुलिस कप्तानों में दून से अजय सिंह, उत्तरकाशी से सरिता डोभाल, चमोली से सर्वेश पंवार, टिहरी से आयुष अग्रवाल, आरटीओ दून सुनील शर्मा, ईई बीएन द्विवेदी, हरिद्वार के नगर आयुक्त वरुण चौधरी, ऋषिकेश नगर आयुक्त शैलेंद्र सिंह नेगी, मनोज ध्यानी, एनसी रमोला, तीर्थपुरोहित रजनीकांत सेमवाल, सुनील उनियाल, डॉ. बृजेश सती आदि भी बैठक में मौजूद रहे और अपने-अपने सुझाव दिए।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा के 40 स्टार प्रचारक उत्तराखंड में गर्माएंगे चुनावी माहौल, पीएम मोदी से लेकर ये चेहरे होंगी शामिल
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement