Connect with us

हल्द्वानी

सिटी मजिस्ट्रेट ने छापेमारी कर कच्ची शराब बरामद की, तस्कर हुआ फरार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी- सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने छापेमारी कर कच्ची शराब की तस्करी करने वाले व्यक्ति का भंडाफोड़ किया है। सिटी मजिस्ट्रेट ने दमूवाढूंगा के मल्ला प्लाट के पास एक घर में छापेमारी करते हुए कच्ची शराब की तस्करी का भंडाफोड़ किया। वही मौके से कच्ची शराब की तस्करी करने वाला युवक फरार हो गया।  पुलिस की टीम तस्कर की तलाश में लगी हुई है।
  सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया की उन्हें कच्ची शराब की तस्करी की शिकायत लगातार मिल रही थी। जिसके बाद वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची, जहां उन्होंने देखा कि गैलन में कच्ची शराब रखी हुई थी, साथ ही कई सारे कच्ची शराब के पाउच भी थे। जिससे आसपास के क्षेत्र में सप्लाई की जानी थी। बताया जा रहा है कि अभियुक्त फास्ट फूड की दुकान चलाता है और वहां पर भी वह कच्ची शराब की तस्करी करता था। फिलहाल आबकारी विभाग को इस मामले में कार्रवाई करने के निर्देश सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा दिए गए हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement