Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में बर्फबारी से बढ़ी ठंड, मौसम हुआ खुशनुमा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून: उत्तराखंड में गुरुवार को हुई भारी बर्फबारी और बारिश के बाद राज्य में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। हालांकि, शुक्रवार को मौसम साफ रहने की संभावना है।
गुरुवार को गंगोत्री, यमुनोत्री और हर्षिल घाटी में जमकर बर्फबारी हुई। जिसके कारण गंगोत्री हाईवे सुक्की टॉप से गंगोत्री तक बंद रहा। चमोली में औली, रुद्रप्रयाग में केदारनाथ और चकराता की ऊंची चोटियों पर भी बर्फबारी हुई। पर्यटकों ने औली में बर्फबारी का खूब लुत्फ उठाया।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार आठ साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी मुठभेड़ में घायल


मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार के बाद मौसम फिर बदल सकता है। 18 से 22 जनवरी तक उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement