Connect with us

उत्तराखण्ड

कांग्रेस ने नगर निकाय चुनाव प्रबंधन के लिए गढ़वाल व कुमाऊं मंडल में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस ने नगर निकाय चुनाव प्रबंधन के लिए गढ़वाल व कुमाऊं मंडल में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। इसके अलावा स्टार प्रचारकों की सूची में युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर और एनएसयूआई अध्यक्ष विकास नेगी को शामिल किया।


प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप और प्रदेश सेवादल की अध्यक्ष हेमा पुरोहित को गढ़वाल मंडल का पर्यवेक्षक नियुक्त किया। इसके अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष भगीरथ भट्ट व पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल को कुमाऊं मंडल का पर्यवेक्षक बनाया गया।
प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने यह भी बताया कि प्रदेश प्रवक्ता गिरिराज किशोर हिंदवाण को गढ़वाल मंडल में इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया में पार्टी का पक्ष रखने के लिए अधिकृति किया। उनसे अपेक्षा की गई है कि वह पार्टी लाइन के तहत विचार-विमर्श के बाद मीडिया में पार्टी का पक्ष मजबूती से रखेंगे। सोनिया आनंद रावत को मसूरी नगर पालिका क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement