Report by : Paras Bisht
Published at :
नैनीताल ऐच्छिक ब्यूरो में 11 परिवारों की काउंसलिंग, 6 परिवार बिखरने से बचाए

नैनीताल। पुलिस जन सुरक्षा के साथ परिवार कल्याण के लिए भी निरंतर कार्य कर रही है। श्री पंकज भटट, एसएसपी नैनीताल द्वारा जनपद में महिलाओं के उत्पीड़न से सम्बन्धित प्रार्थना पत्रों और मामलों में शीघ्र जॉच कर प्रभावी कार्यवाही करते हुए त्वरित समाधान करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिस संबंध में दिनांक 13.05.2023 को पुलिस बहुदेशीय भवन हल्द्वानी में महिला ऐच्छिक ब्यूरो के मासिक काउंसलिंग सत्र के दौरान एसएसपी नैनीताल की अध्यक्षता में ऐच्छिक ब्यूरो के सदस्यों श्रीमती विभा दीक्षित, सीओ महिला हेल्पलाइन नैनीताल, डॉ0 युवराज पन्त, मनोचिकित्सक/कउांसलर, श्रीमती प्रभा पन्त प्रो0 सदस्य एच्छिक ब्यूरो,श्री राम सिंह बसेड़ा(अधिवक्ता) पूर्व अध्यक्ष बार एसोशियन हल्द्वानी, के समक्ष श्रीमती सुनीता कुंवर,प्रभारी महिला समाधान केंद्र हल्द्वानी  द्वारा कुल 11 प्रकरणों  को रखा गया। सभी मामलों में दोनों पक्ष काउंसलिंग में उपस्थित हुए तथा प्रकरणों को भली-भांति सुना गया। काउंसलिंग के माध्यम से 06 मामलों का राजीनामा किया गया तथा 04 मामलों में आपसी सहमति से अग्रिम तिथि दी गई। जिनकी पुनः ऐच्छिक ब्यूरो द्वारा काउंसलिंग  कराई जाएगी। तथा 01 मामले में दोनों पक्षों  के विरुद्ध संबंधित थाने में FIR दर्ज करने हेतु महिला समाधान प्रभारी को निर्देशित किया गया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›