Connect with us

हरिद्वार

समुदाय विशेष का युवक नाबालिक से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार, गर्भपात की दवा खिलाने वाले अस्पताल डॉक्टर और अस्पताल पर मुकदमा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। दुष्कर्म पीड़िता का अवैध रूप से गर्भपात करने पर बहादराबाद स्थित अस्पताल के संचालक और डॉक्टर के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वहीं समुदाय विशेष के युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है। युवक ने नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म किया था। गर्भवती होने पर निजी अस्पताल में उसका गर्भपात कराने लेकर गया था। दवा खाने से पीड़िता की तबीयत बिगड़ी थी, उसे हायर सेंटर रेफर किया गया था। मुकदमे की जांच विवेचना सब इंस्पेक्टर विजय प्रकाश को दी गई है।
पांच जून की रात धनोरी रोड बहादराबाद स्थित भारत हॉस्पिटल में युवक एक नाबालिक को लेकर अस्पताल पहुंचा था। यहां पर उसका गर्भपात कराया जा रहा था। इसी दौरान कुछ लोग वहां पहुंच गए और जमकर हंगामा किया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बामुश्किल मामले को शांत कराया था। नाबालिग की तबीयत बिगड़ने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया था। जहां पर उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। थाना प्रभारी अनिल चौहान ने बताया कि नाबालिग के भाई की शिकायत पर अवैध रूप से नाबालिक का गर्भपात कराने के आरोप में हॉस्पिटल संचालक और डॉक्टर के खिलाफ अज्ञात में (धारा 313 और 120 बी) में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement