Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

10 दिन पहले हुई शादी, मायके आई दुल्हन की फंदे में झूलती मिली लाश

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पति के साथ आई थी मायके, परिवार में मातम, अल्मोड़ा की घटना
अल्मोड़ा
। विवाह के 10 दिन बाद पति के साथ मायके लौटी नवविवाहिता का शव संदिग्ध हालत में मौत हो गई। शव फंदे से लटका मिला। नव विवाहिता की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अल्मोड़ा तहसील के अंतर्गत नाग गांव निवासी 23 साल की मनीषा पुत्री लाल सिंह बोरा का विवाह 10 मई को यूपी नंदन सिंह के साथ हुआ था। विवाह के बाद नव दंपत्ति मनीषा के मायके आए हुए थे। मनीषा ने रसोई में सब्जी बनाई और अपनी छोटी बहन को आटा गूंदने को बोलकर कमरे में चली गई। कुछ देर बाद रात करीब साढ़े नौ बजे के आसपास मनीषा की मां कमरे में मनीषा को बुलाने के लिए गई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
मनीषा को फंदे में झूलता देख परिजनों के होश उड़ गए। परिजन मनीषा को लेकर उप जिला अस्पताल सोमेश्वर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है।

Select Language

Advertisement