Report by : CWN Desk
Published at :
कोटद्वार के क्षतिग्रस्त मालिनी पुल के पास बीआरओ की मदद से बनेगा बैैली ब्रिज

कोटद्वार। कोटद्वार के क्षतिग्रस्त मालिनी पुल के पास बीआरओ की मदद से बैैली ब्रिज निर्माण किया जाएगा।
विधानसभा अध्यक्ष व स्थानीय विधायक ऋतु खण्डूड़ी ने कहा है कि लोगों को राहत पहुंचाने के लिए शीघ्र ही मालन नदी पर बैैली ब्रिज बनाया जाएगा। इसी संबंध में महानिदेशक बीआरओ से वार्ता की गई है।
इस पर बीआरओ टनकपुर के अधिशासी अभियंता ने शनिवार को कोटद्वार पहुंचकर मालन नदी पर क्षतिग्रस्त पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही बीआरओ द्वारा मालन नदी पर बैैली ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। जिस पर आवागमन शुरु हो जाएगा।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›