Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी: सुशीला तिवारी अस्पताल के पास कार में मिला बरेली रोड के युवक का शव, मचा हड़कंप

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल के पास कार में युवक का शव मिलने से सनसनी। सीएम धामी के कार्यक्रम स्थल के पास हुई इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप।

हल्द्वानी: हल्द्वानी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ सुशीला तिवारी अस्पताल के पास खड़ी एक कार के भीतर एक व्यक्ति का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। राहगीरों की सूचना पर सीओ और कोतवाल समेत भारी पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा।
पुलिस ने कार का दरवाजा खोलकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू की। मृतक की पहचान बरेली रोड, निकट मंडी निवासी अरूण बिष्ट (45 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। अचानक हुई इस मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में भाई ने बहन को किया फोन, बोला अपना ध्यान रखना और फिर कमरे में मृत मिला


हैरानी की बात यह है कि जिस जगह शव मिला, वहां से कुछ ही दूरी पर मेडिकल कॉलेज में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कार्यक्रम प्रस्तावित है। वीआईपी मूवमेंट के बीच हुई इस घटना ने पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अब मौत के असली कारणों का पता लगाने में जुटी है।
शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है, हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि घटनाक्रम की कड़ियाँ जोड़ी जा सकें।
पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 9 बजे स्थानीय लोगों ने एक संदिग्ध कार को काफी देर से खड़ा देखा। सूचना मिलते ही सीओ अमित कुमार और कोतवाल विजय मेहता भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कार के सभी शीशे पूरी तरह बंद थे और दरवाजे लॉक थे, जिन्हें तोड़कर पुलिस ने युवक को बाहर निकाला। रेस्क्यू के समय कार का एसी (AC) ऑन था, जिससे युवक का शरीर पूरी तरह ठंडा पड़ चुका था।
पुलिस की प्रारंभिक जांच और फॉरेंसिक टीम के साक्ष्यों के आधार पर सफोकेशन (दम घुटना) को मौत का मुख्य कारण माना जा रहा है। जानकारों के मुताबिक, कार के शीशे बंद होने और लंबे समय तक इंजन व एसी चलने से कार्बन मोनोऑक्साइड के रिसाव या ऑक्सीजन की कमी हो सकती है। हालांकि, पुलिस हर संभावित एंगल से मामले की तफ्तीश कर रही है। मृतक का बरेली रोड स्थित ‘घूंघट बैंक्वेट हॉल’ है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में शर्मनाक मामला! रेप के बाद नाबालिग से जबरन शादी कराने पर माँ-बाप समेत युवक पर POCSO केस
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement