Report by : CWN Desk
Published at :
किच्छा बरोर नदी में नहाते समय दो बच्चों की डूबने से मौत

मेरठ का युवक अपनी मां और भाई समेत शहर के अन्य लोगों के साथ आया था कोटद्वार
कोटद्वार।
मेरठ से मां और भाई के साथ रविवार को कोटद्वार के सिद्धबली मंदिर में दर्शन के लिए आए एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
कोतवाल मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि वासु ब्यास (24) पुत्र सुधीर शर्मा निवासी सेक्टर-2 शास्त्रीनगर मेरठ अपनी मां व भाई समेत शहर के अन्य लोगों के साथ एक बस में सवार होकर कोटद्वार के सिद्धबली मंदिर दर्शन के लिए आए थे।
पूजा अर्चना व दर्शन के बाद वासु ब्यास व उसका भाई रिनॉय ब्यास नदी में उतरकर नहाने लगे। यहां पर पूर्वी खोह नहर में पानी चलाने के लिए सिंचाई विभाग द्वारा नदी में पानी रोकने के लिए बंधा बनाया गया है। उन्हें इसकी गहराई का अनुमान नहीं रहा। जिसके कारण वासु ब्यास गहरे पानी में डूब गया। भाई को डूबता देख दूसरे भाई के होश उड़ गए। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर दौड़े और उसे नदी से बाहर निकालकर बेस अस्पताल लाए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›