Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार: डांडी चौक पर दो बाइक सवारों की मौत, मचा कोहराम

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र अंतर्गत डांडी चौक पर दो मोटरसाइकिलों की भीषण भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पथरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत डांडी चौक पर बीते दिनों हुई भीषण सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवारों की मौत के मामले में पुलिस ने आखिरकार मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कानूनी जांच शुरू कर दी है।
#### **सामने से आ रही बाइक ने मारी टक्कर**
मिली जानकारी के अनुसार, सहारनपुर के होजखेड़ी निवासी सुरेंद्र कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका बेटा अजय 13 जुलाई की शाम लगभग चार बजे किसी काम से बहादरपुर जट से लक्सर की ओर जा रहा था। आरोप है कि जैसे ही अजय डांडी चौक के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रहे मनोज नामक युवक ने अपनी बाइक को तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए अजय की मोटरसाइकिल में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस जब तक राहत कार्य शुरू करती, तब तक दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो चुकी थी। पुलिस ने तुरंत दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल हरिद्वार की मोर्चरी भेज दिया था। अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करने के बाद मृतक अजय के पिता सुरेंद्र कुमार ने पथरी थाने पहुंचकर पुलिस में तहरीर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पथरी थाना पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज व प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement