Report by : CWN Desk
Published at :
उत्तरकाशी में पेड़ गिरने से महिला की मौत
उत्तरकाशी में पेड़ गिरने से महिला की मौत

उत्तरकाशी। SDRF टीम को सूचना प्राप्त हुई कि बड़कोट से 01 किमी आगे खरादी में पेड़ गिरने से  एक महिला दब गयी है।
उक्त सूचना पर पोस्ट बड़कोट से SI निरंजन बड़थ्वाल के नेतृत्व में SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।
SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कड़ी मशक्कत करते हुए एक महिला को घायल अवस्था में रेस्क्यू कर उपचार हेतु अस्पताल पहुँचाया गया व दूसरी महिला के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। इसके अतिरिक्त जनपद चमोली के गौचर में सिमली रोड पर एक पेड़ गिरने से मार्ग अवरुद्ध होने की सूचना पर SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर पेड़ काटकर मार्ग से हटाया व यातायात को सुचारू किया गया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›