Connect with us

उत्तर प्रदेश

साली की मैरिज एनिवर्सरी में डांस करते जीजा की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

डीजे फ्लोर में नाचते हुए आया हार्ट अटैक, मातम में बदली परिवार की खुशियां

प्रयागराज। एक दवा व्यापारी की डांस करते-करते फ्लोर पर ही गिर पड़े और अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। व्यापारी की उम्र 40 वर्ष है और उसका नाम अमरदीप वर्मा है। वह अपनी साली की मैरिज एनिवर्सरी में डांस कर रहा था। अचानक नाचते हुए हार्ट अटैक आ गया।
परिवार के लोगों ने बताया कि जब पहली बार उनके सीने में दर्द उठा तो वह कुर्सी पर बैठ गए। कुछ देर बाद दोबारा डांस करने पहुंचे। फिर डांस करते-करते फ्लोर पर ही गिर पड़े।आनन-फानन अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पार्टी सिविल लाइन के पंखुड़ी गार्डेन में थी। पार्टी में अमरदीप की साली पूनम और उनके पति स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन की तरह बैठे थे। इस दौरान अमरदीप और उनकी पत्नी नीतू वर्मा भी स्टेज पर बुलाए गए। जहां अन्य रिश्तेदार डांस कर रहे थे। अटैक के करीब 30 मिनट बाद उन्हें स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement