Report by : Paras Bisht
Published at :
हल्द्वानी- भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट , जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा कार्तिक हर्बोला भाजपा युवा मोर्चा जिला प्रभारी रंजन बर्गली (जिला महामंत्री) व हल्द्वानी नगर अध्यक्ष प्रताप रैक्वाल की संयुक्त सहमति पश्चात दीपांशु शर्मा को भाजपा युवा मोर्चे का हल्द्वानी नगर मंत्री नियुक्त किया गया है।
संगठन के पदाधिकारियों द्वारा दीपांशु शर्मा को शुभकामनाएं देते हुए उनसे संगठन को मजबूती से आगे बढ़ाने की उम्मीद की है। दीपांशु ने नगर मंत्री पद का दायित्व मिलने पर वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त कर संगठन के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य करने का भरोसा जताया है।