Report by : CWN Desk
Published at :
टिहरी नरेन्द्रनगर में डीजल टैंकर अनियंत्रित होकर खाई में गिरा, एक की मौत
टिहरी नरेन्द्रनगर में डीजल टैंकर अनियंत्रित होकर खाई में गिरा, एक की मौत

टिहरी। पुलिस चौकी प्लासडा द्वारा प्रातः SDRF को सूचना दी गयी कि ऋषिकेश से नरेंद्रनगर की ओर आते हुए नरेंद्रनगर से 1 किमी पूर्व पुलिस चौकी के पास ही एक डीजल टैंकर अनियंत्रित होने से लगभग 100 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।
उक्त सूचना पर पोस्ट ढालवाला से SDRF टीम मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणो के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर रेस्क्यू करते हुए उक्त टैंकर में सवार 02 लोगों में से एक घायल को निकालकर अस्पताल भिजवाया जबकि एक अन्य व्यक्ति जिसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी, जिसके शव को रोप स्ट्रैचर के माध्यम से कड़ी मशक्कत करते हुए खाई से बाहर निकाला व अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।
घायल व्यक्ति का विवरण:-
सुमित पुत्र श्री  सुरेश कुमार,उम्र 30 वर्ष, निवासी- यम्केश्वर पौड़ी गढ़वाल।
मृतक व्यक्ति का नाम-
भूपेंद्र शर्मा पुत्र श्री सुभाष शर्मा उम्र 24 वर्ष (ड्राइवर), पता-जलाभपुर गड्डू आरसी पुरम कॉलोनी नजीबाबाद यूपी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›