Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में नशे का कोहराम: इंजेक्शन के ओवरडोज से 23 वर्षीय युवक की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी के पीलीकोठी में नशे के इंजेक्शन के ओवरडोज से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। दिल्ली में काम करने वाला शुभ घर आया था, जहाँ खंडहर में उसका शव मिला।

हल्द्वानी। नशे की बढ़ती लत ने एक और हंसते-खेलते परिवार को तबाह कर दिया है। पीलीकोठी स्थित एक खंडहर में 23 वर्षीय युवक शुभ दिवाकर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक युवक दिल्ली की एक फाइनेंस कंपनी में काम करता था और महज एक सप्ताह पहले ही अपने घर हल्द्वानी आया था। शुभ की मौत के बाद उसकी मां और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
परिजनों के अनुसार, शुभ नशे के इंजेक्शन लगाने का आदी हो चुका था। बुधवार शाम वह अपने एक दोस्त के साथ घर से निकला था, लेकिन रात भर वापस नहीं लौटा। गुरुवार शाम को सूचना मिली कि वह पीलीकोठी के पास एक खंडहर में अचेत पड़ा है। आनन-फानन में उसे सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, अस्पताल पहुँचने से 4 घंटे पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि युवक के शरीर पर सुई (इंजेक्शन) के गहरे निशान पाए गए हैं। प्रथम दृष्टया मामला ड्रग ओवरडोज का प्रतीत हो रहा है, लेकिन मौत के सटीक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। पुलिस अब उस दोस्त की तलाश कर रही है, जिसके साथ शुभ आखिरी बार देखा गया था।
हल्द्वानी में नशे का कारोबार युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेल रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सुनसान खंडहर और अंधेरे इलाके नशेड़ियों के अड्डे बनते जा रहे हैं। यदि समय रहते पुलिस ने इन ठिकानों और नशा तस्करों पर नकेल नहीं कसी, तो कई और ‘शुभ’ इस दलदल की भेंट चढ़ सकते हैं। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद गमगीन माहौल में शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में देवलातल्ला पजाया, गौजाजाली बिचली और कमलुवागांजा नरसिंह तल्ला में दो कालोनियां अवैध
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement