Connect with us

उत्तर प्रदेश

मंडप से भागा दूल्हा, दुल्हन ने 20 किमी बस से पीछा कर दबोचा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

ढाई साल से चल रहा था दोनों के प्रेम प्रसंग, मंदिर में शादी से इसलिए भाग खड़ा हुआ दूल्हा, बीच सड़क पर हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा
दूल्हा शादी के मंडप से सजने संवरने की बात कहकर चला गया। दुल्हन मंडप में काफी देर तक इंतजार करती रही। जब उसे फोन किया तो बहाने बनाने लगा। दुल्हन को जब पता चला कि दूल्हा भाग गया तो दुल्हन ने पीछा कर उसे दबोच लिया। मामला बरेली का है और सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
दूल्हा की शादी मंदिर में उसकी प्रेमिका से हो रही थी। दूल्हा बहाना बनाकर मंडप से चला गया। दुल्हन बनी प्रेमिका ने करीब 20 किलोमीटर पीछा कर उसे पकड़ लिया। काफी देर तक बीच सड़क पर ड्रामा हुआ। इसके बाद मंदिर में दोनों की शादी कराई गई। जानकारी के मुताबिक बरेली के पुराना शहर की रहने वाली युवती का ढाई साल से बदायूं जनपद के बिसौली के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के परिजनों ने बदनामी से बचने के लिए उसकी शादी कराने को तैयार हो गए। युवती ने भी प्रेमी को शादी के लिए राजी कर लिया।
रविवार को बरेली के एक मंदिर में युवती के घरवालों की मौजूदगी में शादी करने की तैयारियां की गईं। युवती सजधज कर दुल्हन बनी। फेरे लेने के लिए मंदिर में सजाए गए मंडप में आई। यहां अचानक प्रेमी का दिमाग घूम गया। वह प्रेमिका से खुद को सजने-संवरने और अपनी मां को बुलाने की बात कहकर मंडप से चला गया। काफी देर तक प्रेमी के न लौटाने पर दुल्हन ने फोन पर दूल्हे से संपर्क किया तो उसने बताया कि वह अपनी मां को बुलाने बिसौली जा रहा है। इसके बाद दुल्हन ने करीब 20 किमी पीछा कर दूल्हे को भमोरा में एक बस में बैठे हुए पकड़ लिया। युवती को दुल्हन के लिबास में देखकर लोग हैरत में पड़ गए।
बाद में पता लगा कि दूल्हा मंडप से भाग आया है। दुल्हन ने उसे बस से उतार लिया, वहीं दूल्हा अपनी मां को लेकर आने की जिद करने लगा तो दुल्हन उसे फेरे लेकर शादी करने की जिद पर अड़ गई। दोनों के बीच काफी देर तक विवाद होता रहा। मौके पर भीड़ जमा हो गई। बाद में युवक मान गया और दुल्हन के साथ मंदिर आ गया। भमोरा के शिव मंदिर में शादी कर दुल्हन बनी प्रेमिका के गले में मंगल सूत्र बांधा। इसके बाद दुल्हन हंसी खुशी अपने पति सहित घरवालों के साथ बरेली चली गई।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement