Report by : CWN Desk
Published at :
किच्छा प्राग फार्म में बसाए जाएंगे जमरानी बांध से प्रभावित परिवार

विभाग सिंचाई विभाग को 300.5 एकड़ भूमि निशुल्क मुहैया कराई, कैबिनेट में प्रस्ताव मंजूर

हल्द्वानी। जमरानी बांध से प्रभावित लोगों को उधमसिंह नगर जिले के किच्छा तहसील क्षेत्र के प्राग फार्म में बसाया जाएगा। राजस्व विभाग सिंचाई विभाग को 300.5 एकड़ भूमि निशुल्क मुहैया कराएगा। कैबिनेट ने गुरुवार को प्रस्ताव मंजूर कर दिया।
जमरानी के डूब क्षेत्र में आने वाले ग्रामीणों के लिए काफी समय से भूमि तलाशी जा रही थी। राजस्व विभाग ने प्राग फार्म के गडरिया बाग में उपलब्ध जमीन में से 300 एकड़ जमीन विस्थापितों के पुनर्वास के लिए देने पर सहमति दे दी थी। मुख्य सचिव ने बताया कि पुनर्वास नीति पूर्व में जारी की जा चुकी है। उसके अनुसार पुनर्वास, भूमि वितरण आदि कार्यवाही की जाएगी।
नैनीताल में काठगोदाम से 10 किलोमीटर अपस्ट्रीम में गौला नदी पर जमरानी बांध बनाया जाना है। इसकी ऊंचाई 150.6 मीटर प्रस्तावित है। इस परियोजना से 1.5 लाख हैक्टेयर कृषि योग्य क्षेत्र को सिंचाई सुविधा मिलेगी। वहीं हल्द्वानी शहर को 42 एमसीएम पेयजल मिलेगा। इस परियोजना से 63 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन भी होगा।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›