Report by : CWN Desk
Published at :
आरक्षित वन क्षेत्रों में अतिक्रमण को लेकर सतर्क हुआ वन विभाग

अल्मोड़ा-

आरक्षित वन क्षेत्रों में अतिक्रमण को लेकर वन विभाग सतर्क हो गया है। जिसके मद्देनजर वन विभाग व एनएच की संयुक्त टीम द्वारा अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ हाइवे में पेटशाल के पास  बने अस्थाई ढाबे को अवैध अतिक्रमण बता हटाया गया। वन क्षेत्राधिकारी एमआर आर्या ने बताया कि अल्मोड़ा- पिथौरागढ़ एनएच में पेटशाल बज्योली के समीप सड़क किनारे दीवान राम पुत्र बसंत राम ने आरक्षित वन भूमि पर अतिक्रमण कर अस्थायी ढाबा का निर्माण किया था। जिसपर विभाग ने आरक्षित वन क्षेत्रों पर अवैध अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई करते हुए ढाबे को हटा दिया। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण करने वालों को चिन्हित कर उनपर कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्यवाही में वन दरोगा इंद्रा मर्तोलिया, दिनेश रावत, कुंदन बगड़वाल, आशीष, हिम्मत सिंह बोरा, कंचन कुमार, एनएच से अवर सहायक अभियंता संदीप कुमार आदि रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›