Report by : Paras Bisht
Published at :
हल्द्वानी में छापेमारी में चार क्लीनिक को सील, तीन पर लगाया जुर्माना

छापेमारी की भनक लगते ही हड़कम्प मचक, एक क्लीनिक संचालक फरार

हल्द्वानी। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह व एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने चोरगलिया व हल्द्वानी में छापेमारी की। चार क्लीनिक को सील कर तीन पर जुर्माना लगाया। छापेमारी की भनक लगते ही हड़कम्प मच गया। एक क्लीनिक संचालक फरार हो गए।
एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि चोरगलिया मुख्य बाजार स्थित एक क्लीनिक में एलोपैथिक दवाएं पाई गईं। जबकि संचालक वीके सरकार के पास ड्रग लाइसेंस नहीं था। मौके पर बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण की कोई ठोस व्यवस्था भी नहीं थी। इस पर क्लीनिक सील करने के साथ ही संचालक पर 5 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा लक्ष्मीकांत क्लीनिक में दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने के कारण उसे सील करने के बाद 2500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि अवैध तरीके से चल रहे मेडिकल स्टोर व क्लीनिक के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। इस दौरान डॉ. हरीश पांडे, शबाना अंसारी, सूरज सिंह धामी, आशा, लता आदि मौजूद रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›