Connect with us

हल्द्वानी

पहाड़ी आर्मी का चौथा स्थापना दिवस आज: हल्द्वानी में मनेगा ‘पहाड़ी स्वाभिमान दिवस’

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पहाड़ी आर्मी उत्तराखंड संगठन का चौथा स्थापना दिवस 18 मार्च को हल्द्वानी में ‘पहाड़ी स्वाभिमान दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पहाड़ी व्यंजनों का होगा संगम।

हल्द्वानी: उत्तराखंड की अस्मिता, लोक संस्कृति और संसाधनों के संरक्षण के लिए समर्पित संगठन ‘पहाड़ी आर्मी’ अपना चौथा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाने जा रहा है। बुधवार, 18 मार्च 2026 को हल्द्वानी के नवाबी रोड स्थित रुद्राक्ष बैंक्विट हॉल में आयोजित होने वाले इस भव्य कार्यक्रम को ‘पहाड़ी स्वाभिमान दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है।
पहाड़ी आर्मी के जिला अध्यक्ष राजेंद्र कांडपाल ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि संगठन पिछले कई वर्षों से पर्वतीय क्षेत्रों की लोक भाषा, लोक देवता और पारंपरिक संसाधनों को बचाने के लिए निरंतर संघर्ष कर रहा है। उन्होंने कहा कि तमाम जन आंदोलनों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए संगठन ने कई लक्ष्यों को प्राप्त किया है। इसी गौरवशाली यात्रा के चार वर्ष पूर्ण होने पर कल दोपहर 3:00 बजे से सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया जाएगा।
सांस्कृतिक धरोहर और व्यंजनों का संगम
स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तराखंड की पारंपरिक विधाओं जैसे झोड़े और चाचरी की शानदार प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके साथ ही, कार्यक्रम में आने वाले अतिथि और सदस्य पारंपरिक पहाड़ी व्यंजनों का भी लुत्फ उठा सकेंगे। संगठन ने इस दिन को ‘पहाड़ी स्वाभिमान दिवस’ का नाम दिया है, जो पहाड़ी आर्मी के संस्थापक अध्यक्ष हरीश रावत के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में समर्पित है।
समाजसेवियों का होगा सम्मान
राजेंद्र कांडपाल ने जानकारी दी कि कार्यक्रम के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विशिष्ट समाजसेवियों को भी सम्मानित किया जाएगा। इस आयोजन में प्रदेश भर से सैकड़ों कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध जनों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड की युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों और संस्कृति से जोड़ना तथा आगामी संघर्षों के लिए नई रणनीति तैयार करना है।

यह भी पढ़ें 👉  मतगणना आज, हल्द्वानी में सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी से आवास विकास तक जीरो जोन
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement