Report by : CWN Desk
Published at : Updated at :
गैस सिलिंडर फटा, दो बच्चों की मौत, 4 झुलसे

दूध गर्म करने माचिस जलाते ही सिलिंडर में लगी आग, विस्फोट

नोएडा। रविवार को घर में सिलेंडर फटने से लगी आग में नवजात समेत दो बच्चों की मौत हो गई।  4 लोग गंभीर रूप झुलस गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना सेक्टर-8 जेजे कॉलोनी की डी-221 की है।
बच्चों को भूख थी। मां शबाना ने दूध गर्म करने के लिए गैस ऑन करके जैसे ही माचिस से आग लगाई सिलेंडर में आग लग गई। धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। आग इतनी तेज फैली कि पास में सो रहे दो बच्चे चपेट में आ गए। अग्निशमन अधिकारी प्रदीप चौबे के हवाले से बताया गया कि घटना सुबह 3 बजे की है। जेजे कॉलोनी की एक झुग्गी में आग लगने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियों ने 20 मिनट आग पर काबू पा लिया। सिलेंडर फटने से परिवार के 4 लोग झुलसे हैं, जिन्हें तत्काल पुलिस कर्मियों ने जिला अस्पताल निठारी भेजा। यहां जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दो बच्चों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
थाना फेज-1 प्रभारी ने ध्रुव भूषण दुबे ने बताया, ”मृतक बच्चों की पहचान 12 दिन नवजात अरीबा और 12 साल का किशोर रिहान के रूप में हुई है। वहीं, रिजवान (37), शबाना (32), अहद (6) और अनीशा (20) झुलस गए हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›