Connect with us

उत्तराखण्ड

राज्य आंदोलनकारियों को रक्षाबंधन पर तोहफा, 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण विधेयक को स्वीकृति

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण विधेयक को राजभवन से स्वीकृति मिलने पर राज्य आंदोलनकारियों ने इसे रक्षाबंधन का उपहार व पूर्व में किए संघर्ष का परिणाम बताया।
कहा कि सरकार पर जो भरोसा किया था वह पूरा कर दिखाया। साथ ही राज्यपाल लेफ्टिनेंट (सेनि) गुरमीत सिंह व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया।
राज्य आंदोलनकारी लंबे समय से मांग को लेकर आंदोलनरत थे। पूर्व में भी कई बार मुख्यमंत्री आवास कूच तो कई बार जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्र भेजा।
रविवार को राज्य आंदोलनकारियों को राज्य सरकार की नौकरियों में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण मिलने का रास्ता साफ होने से राज्य आंदोलनकारियों ने सरकार का आभार जताया। वहीं, शहीद स्मारक परिसर में धरने पर बैठे विकासनगर के राम किशन, उत्तरकाशी के बाल गोविंद, खुशपाल सिंह परमार, जगदीश पंत, आशीष चौहान, सूर्यकांत शर्मा, सुनीता ठाकुर, रेणु नेगी ने कहा कि इन वर्षों में आंदोलनकारियों ने काफी कष्ट झेले। लेकिन आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई। आज जीत का दिन है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement