Connect with us

उधमसिंह नगर

जसपुर: खेत में चारा लेने गई वृद्धा की गला घोटकर हत्या, कानों से सोने के कुंडल गायब

Published

on

खबर शेयर करें 👉

जसपुर। ग्राम मुरलीवाला में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां चारा लेने गई 65 वर्षीय वृद्धा की गला घोटकर हत्या कर दी गई। महिला का शव उसके ही खेत में पड़ा मिला। उनके कानों से सोने के कुंडल भी गायब हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि लूट के इरादे से ही वारदात को अंजाम दिया गया।
गांव निवासी राजेंद्र सिंह की पत्नी ओमवती देवी रोज की तरह बुधवार को अपने खेत में चारा लेने गई थीं। यह खेत गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर तालबपुर रोड पर स्थित है। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटीं तो पुत्र ललित उन्हें ढूंढते हुए खेत पहुंचा। वहां गन्ने के बीच उनकी लाश पड़ी मिली। शव के पास ही चारे की गड्डी रखी थी और उनके गले में साड़ी लिपटी हुई थी।
सूचना पाकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर सीओ काशीपुर दीपक कुमार और विधायक आदेश चौहान पहुंचे। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। कोतवाल राजेंद्र सिंह डांगी ने बताया कि हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है। घटना से गांव में दहशत और शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement