Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

मांगों के समर्थन में गुरिल्ला नेताओं का शिष्टमंडल सीएम धामी और अन्य मंत्रियों से मिला

Published

on

खबर शेयर करें 👉

शाशनादेशों का अनुपालन न होने पर, प्रदेशभर में रथयात्रा करने की चेतावनी

अल्मोड़ा। एसएसबी स्वयं सेवक कल्याण समिति के अध्यक्ष ब्रह्मानंद डालाकोटी, जिलाध्यक्ष शिवराज बनौला ने बताया कि पिछले दिनों संगठन का एक शिष्टमंडल देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज, पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा सहित शासन में उच्च अधिकारियों से मिला। शिष्टमंडल ने गुरिल्लों की मांगों के अलावा राज्य आंदोलनकारियों, दुग्ध उत्पादकों- समितियों की समस्याओं के साथ साथ विभिन्न क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान की मांग शासन में संबंधित मंत्रियों, अधिकारियों से की। गुरिल्लों के मामले में जहां मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रियों से शिष्टमंडल ने गत वर्षो में उनके लिए जारी शासनादेशों के अनुपालन की मांग की। वहीं समय समय पर लिए गये निर्णयों पर भी कार्यवाही की मांग की। दिये गये ज्ञापनों में मई माह में कार्यवाही न होने की स्थिति में जून में पूरे राज्य में रथ यात्रा निकाल कर बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी है। राज्य आंदोलनकारियों की ओर से दिये ज्ञापन में राज्य आंदोलनकारियों को राज्य सेनानी घोषित करते हुए 17हजार रूपये मासिक पेंशन देने, क्षैतिज आरक्षण दिये जाने, प्रदत्त सुविधाओं को व्यावहारिक बनाये जाने की मांग की गयी है। दुग्ध उत्पादकों की ओर से दिये ज्ञापनों में मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन तथा सचिव मानदेय में बृद्धि के साथ साथ दुग्ध संघ अल्मोड़ा की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की है। अन्य समस्याओं में जंगली -आवारा जानवरों की समस्या के समाधान, कुरी झाड़ी फैलने से कृषि भूमि व पशु चारे की भूमि व इनमें छिपे जंगली जानवरों से जान माल के खतरे को देखते हुए कुरी झाड़ी के कटान की योजना बनाने की मांग की है। अन्य ज्ञापनों में राजकीय इन्टर कालेज नगरखान का भवन निर्माण कराये जाने, त्रिनेत्र महादेव मंदिर बमन स्वाल सहित क्षेत्र के सभी पौराणिक मंदिरों को मंदिर माला व मिनी प्रसाद योजना से जोड़ने की मांग की है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement