Connect with us

उत्तराखण्ड

कालिंदी ट्रैक पर गए गाइड की मौत, 14 सदस्यों का दल फंसा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

ट्रैकिंग एजेंसी की टीम रेस्क्यू के लिए हुई रवाना, शासन से मांगी मदद

उत्तरकाशी। कालिंदी ट्रैक पर गए दल में शामिल एक गाइड की मौत होने की खबर है। दल में शामिल 14 ट्रैकर्स भी वहीं फंसे हैं। ट्रैकिंग एजेंसी ने जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग से फंसे हुए ट्रैकर्स को हेलिकॉप्टर से सुरक्षित रेस्क्यू करने के लिए मदद मांगी है। वहीं एजेंसी की रेस्क्यू टीम सोमवार को दल की तलाश में रवाना हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणाम पर कांग्रेसी नेताओं ने मिष्ठान वितरण किया

जिला आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मई के अंतिम सप्ताह में 14 सदस्यीय दल गंगोत्री से कालिंदी ट्रैक के लिए रवाना हुआ था। इस ट्रैक के बेस कैंप में पहुंचते ही अधिक बर्फबारी होने के कारण दल वहां फंस गया था। ट्रैकिंग एजेंसी ने डीएम को दल में शामिल एक गाइड को मौत होने की सूचना दी है। वहीं, अन्य लोग भी अभी वापस नहीं लौटे हैं। ट्रैकिंग एजेंसी की तरफ से ट्रैकर्स को सुरक्षित रेस्क्यू करने के लिए हेलिकाप्टर की मांग की गई है। जिला आपदा प्रबंधन के अनुसार 19 हजार फीट की ऊंचाई पर प्राइवेट हेलिकॉप्टर नहीं जा सकते हैं। इसके लिए सेना के हेलिकॉप्टर को आवश्यकता होती है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement