Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी: हाईवोल्टेज ड्रामा, विवाहिता का ससुराल पर उत्पीड़न का आरोप लगा कोतवाली में हुई बेहोश

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी के बुद्ध पार्क से कोतवाली तक 5 घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा। ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न का आरोप लगा धरने पर बैठी विवाहिता की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती।

हल्द्वानी : हल्द्वानी के बुद्ध पार्क से लेकर कोतवाली तक गुरुवार को करीब पांच घंटे तक जबरदस्त हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। एक विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष पर गंभीर उत्पीड़न और पुलिस प्रशासन पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए धरना दिया। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और व्लॉगर भी महिला के समर्थन में उतर आए, जिससे मामला काफी चर्चा में रहा।
गौलापार क्षेत्र की रहने वाली पीड़ित विवाहिता दोपहर 12 बजे बुद्ध पार्क में धरने पर बैठ गई थी। उसका कहना था कि ससुराल के लोग उसे लंबे समय से प्रताड़ित कर रहे हैं, लेकिन शिकायत के बावजूद पुलिस कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। शाम करीब पांच बजे जब कोई सुनवाई नहीं हुई, तो वह अपने समर्थकों और यूकेडी से जुड़े लोगों के साथ सीधे हल्द्वानी कोतवाली पहुँच गई।
कोतवाली परिसर में धरने के दौरान अचानक विवाहिता की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई। पुलिस ने तुरंत उसे बेस अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। दूसरी ओर, विवाहिता के पति ने भी अपनी पत्नी पर मारपीट करने के जवाबी आरोप लगाए हैं। इस पारिवारिक विवाद ने अब कानूनी और सामाजिक रंग ले लिया है।
मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि यह प्रकरण काठगोदाम कोतवाली क्षेत्र का है और वर्तमान में हेल्पलाइन में चल रहा है। काठगोदाम कोतवाली प्रभारी विमल मिश्रा के अनुसार, यह पति-पत्नी के बीच का आपसी विवाद है और पुलिस हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है। जल्द ही उचित कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement