Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी: लापता युवती और दर्जी बरामद, पुलिस चौकी में युवती ने मां को जड़ा थप्पड़

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मुखानी क्षेत्र से लापता 19 वर्षीय युवती और 35 वर्षीय दर्जी रहमत को पुलिस ने पकड़ा। आरटीओ चौकी में घर जाने की बात पर युवती ने मां पर उठाया हाथ। क्षेत्र में तनाव, भारी हंगामा।

हल्द्वानी: मुखानी थाना क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई 19 वर्षीय युवती और एक दर्जी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। हालांकि, बरामदगी के बाद आरटीओ पुलिस चौकी में जो मंजर देखने को मिला, उसने पुलिस और वहां मौजूद परिजनों को सन्न कर दिया। घर चलने की मिन्नत कर रही मां को बेटी ने पुलिस के सामने ही थप्पड़ जड़ दिया, जिसके बाद माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया।
बैंक से पैसे निकालने पहुंची थी युवती
जानकारी के अनुसार, मुखानी क्षेत्र की रहने वाली 19 वर्षीय युवती बीते दिनों घर से अचानक लापता हो गई थी। युवती के पिता ने तहरीर देकर 35 वर्षीय दर्जी रहमत पर अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर भगाने (अपहरण) का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाए थे। गुरुवार को युवती शहर के एक बैंक से पैसे निकालने पहुंची, जहां पुलिस ने घेराबंदी कर युवती और दर्जी दोनों को हिरासत में ले लिया।
चौकी में भावनात्मक मोड़ और हिंसा
पुलिस दोनों को लेकर आरटीओ चौकी पहुंची, जहां युवती के माता-पिता और कुछ सामाजिक संगठनों के लोग भी जमा हो गए। पिता के अनुसार, जब पुलिस ने मां को अपनी बेटी से मिलने की अनुमति दी, तो मां ने ममता वश बेटी के चेहरे पर हाथ फेरते हुए उसे घर वापस चलने को कहा। लेकिन घर का नाम सुनते ही युवती आपा खो बैठी और उसने अपनी ही मां के गाल पर जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। इस अप्रत्याशित व्यवहार से वहां मौजूद हर शख्स दंग रह गया।
संगठनों का हंगामा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
दर्जी को हिरासत में लिए जाने की खबर फैलते ही गुरुवार शाम आरटीओ चौकी के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। कुछ संगठनों के लोगों ने आरोपी दर्जी को सामने लाने की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया। स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस ने मोर्चा संभाला और प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
एसओ मुखानी सुशील जोशी ने बताया कि फिलहाल दोनों को हिरासत में रखा गया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस युवती के बयान दर्ज करने और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने में जुटी है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement