Report by : कालू वर्मा
Published at :
हरिद्वार पुलिस का ‘ऑपरेशन रिकवरी’: देश के विभिन्न राज्यों से ढूँढ निकाले 104 मोबाइल

हरिद्वार पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से 35 लाख रुपये के 104 खोए मोबाइल बरामद किए। दूर के राज्यों के मालिकों को कोरियर से भेजे जाएंगे फोन।

हरिद्वार। पुलिस ने अपने विशेष अभियान ‘ऑपरेशन रिकवरी’ के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। कोतवाली नगर पुलिस टीम ने तकनीकी सर्विलांस और CEIR पोर्टल की मदद से देश के अलग-अलग राज्यों से कुल 104 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद किए गए इन सभी स्मार्टफोन्स की अनुमानित कीमत लगभग 35 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से अपने कीमती फोन खो चुके नागरिकों के चेहरे पर एक बार फिर मुस्कान लौट आई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हरिद्वार श्री नवनीत सिंह के सख्त निर्देशों के बाद इस अभियान में तेजी लाई गई थी। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल कर इन फोन्स को ट्रैक किया। पुलिस टीम की इस कार्यप्रणाली की आम जनता और मोबाइल स्वामियों द्वारा काफी सराहना की जा रही है।
बरामद किए गए फोन सिर्फ उत्तराखंड ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश, गुजरात, सिक्किम, महाराष्ट्र, पंजाब और राजस्थान जैसे कई राज्यों से ट्रैक किए गए हैं। इनमें से कई मोबाइल स्वामी खुद कोतवाली नगर हरिद्वार पहुंचकर अपने फोन ले चुके हैं। दूरदराज के राज्यों जैसे जम्मू-कश्मीर या आंध्र प्रदेश के जो 37 लोग हरिद्वार नहीं आ सके, उनके फोन पुलिस
कोतवाली नगर पुलिस ने बरामद मोबाइलों की सूची भी जारी की है, जिसमें वीवो, ओप्पो, सैमसंग, रेडमी और एप्पल (iPhone) जैसे नामी ब्रांड्स शामिल हैं। हरिद्वार पुलिस ने इस मौके पर आम जनता से एक विशेष अपील भी साझा की है। पुलिस का कहना है कि मोबाइल खोने पर घबराएं नहीं, बल्कि उसकी सूचना तुरंत नजदीकी थाने में या सीधे पोर्टल पर दर्ज कराएं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›