Report by : CWN Desk
Published at :
परिवहन निगम ने कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा, 6908 रुपये बोनस की घोषणा

हल्द्वानी: दीपावली बीत जाने के बाद भी हल्द्वानी में जुआ का कारोबार लगातार जारी है। पुलिस ने इस पर अंकुश लगाने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इसी क्रम में लालकुआं कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक होटल में चल रहे जुआ के अड्डे पर छापा मारा और पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 1 लाख 3 हजार 600 रुपये की नकदी और ताश के पत्ते बरामद किए हैं।
लालकुआं कोतवाली प्रभारी डी आर वर्मा ने बताया कि दीपावली के त्योहार के बाद अक्सर गलत गतिविधियां बढ़ जाती हैं, इसलिए पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रखा है। इसी दौरान मोटाहल्दू में एक होटल में जुआ खेले जा रहे की सूचना मिली। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए होटल में छापा मारा और पांच लोगों को रंगे हाथों पकड़ा।
पकड़े गए सभी आरोपी लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि यह होटल काफी समय से जुआ का अड्डा के रूप में चल रहा था। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›