Report by : Paras Bisht
Published at :
राज्य के पांच जिलों में आज भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी

देहरादून। प्रदेश के सात जिलों में आज शुक्रवार को भारी से भारी बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून, पौड़ी, टिहरी, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और चंपावत जिले के कुछ इलाकों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
जबकि अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है इस सप्ताह प्रदेश भर के सभी जिलों में कई दौर की तेज बारिश होने की संभावना है।ऐसे में संवेदनशील इलाकों में सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। साथ ही मौसम विभाग ने चारधाम जाने वाले यात्रियों एवं भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरते जाने की सलाह दी है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›