Report by : Paras Bisht
Published at :
हत्या के मामले में जेल में निरुद्ध है आरोपी, पुलिस निगरानी में दी परीक्षा
रुदपुर। उत्तराखंड के रुद्रपुर में पटवारी भर्ती परीक्षा देने के लिए एक हत्यारोपी भी पुलिस अभिरक्षा में पहुंचा। उत्तराखंड में पटवारी/लेखपाल परीक्षा रविवार सवेरे से शुरू हुई।
परीक्षा में हत्या के मामले में जेल में निरुद्ध एक आरोपी भी पुलिस अभिरक्षा में पेपर देने पहुंचा। पिथौरागढ़ के इस हत्यारोपी को पुलिस हथकड़ी में परीक्षा केंद्र तक लाई। परीक्षा कक्ष के बाहर भी पुलिस ने उसपर निगाह रखी।