Report by : CWN Desk
Published at :
हरिद्वार: लक्सर में भीषण सड़क हादसे: अलग-अलग दुर्घटनाओं में तीन की मौत, मचा कोहराम

हल्द्वानी के लालकुआं ट्रांसपोर्ट नगर में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार दंपति की मौके पर ही मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें।

हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित लालकुआं क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। ट्रांसपोर्ट नगर के पास शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में स्कूटी सवार पति-पत्नी की जान चली गई। मृतकों की पहचान बंजारी कंपनी निवासी 50 वर्षीय रामनिवास और उनकी 40 वर्षीय पत्नी मालती शर्मा के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, रामनिवास अपनी पत्नी के साथ स्कूटी से वीआईपी गेट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त कर उनके परिजनों को सूचित किया, जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। मृतक रामनिवास सेंचुरी पेपर मिल में मुंशी के पद पर कार्यरत थे और क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार अज्ञात वाहन का पता लगाया जा सके। स्थानीय लोगों ने इस क्षेत्र में बढ़ते यातायात और तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने की मांग की है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›