Connect with us

हरिद्वार

मकान निर्माण कर रहा मजदूर गिरा, मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

जगजीतपुर पीठ बाजार में तीन मंजिला मकान की दूसरी मंजिल की छत पर काम कर रहा था मजदूर

हरिद्वार। बुधवार की शाम जगजीतपुर पीठ बाजार में निर्माणाधीन मकान की छत से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। घटनास्थल पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही घायल का प्राथमिक उपचार कराकर हायर सेंटर रैफर कर दिया गया था। जहां रास्ते में ही मजदूर में दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  क्षेत्र पंचायत की बैठकों में भाग लेना सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम

जानकारी के मुताबिक जगजीतपुर पीठ बाजार में निर्माणाधीन मकान की छत पर शिवपुरी कॉलोनी निवासी अरविंद पुत्र राजपाल सिंह मजदूरी का कार्य कर रहा था। इस दौरान अचानक वह छत से नीचे आ गिरा। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आई थी। आनन-फानन में मकान स्वामी उपचार के लिए उसे निजी अस्पताल लाया, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया। उपचार के लिए ले जाते हुए रास्ते में मजदूर अरविंद ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। कनखल थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि उक्त मामला उनके संज्ञान में नहीं है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement