हल्द्वानी में फाइनेंस कंपनी में काम करने वाली 26 साल की युवती ने किया सुसाइड
हल्द्वानी। भोटिया पड़ाव क्षेत्र में फाइनेंस में काम करने वाली एक युवती ने सुसाइड कर लिया। युवती का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। पुलिस को कमरे में सुसाइड नोट मिला है, जिसमें युवती ने आत्महत्या का जिम्मेदार अपनी ही गलत आदतों को बताया है।
मूल रूप से यूपी के बरेली निवासी 26 वर्षीय युवती रुद्रपुर स्थित एक बैंक में काम करती थी। कुछ समय पूर्व ही उसने हल्द्वानी में एक फाइनेंस कंपनी में नौकरी ज्वाइन की थी। यहां भोटिया पड़ाव में एक मकान में वह किराए पर रहती थी। शुक्रवार देर शाम आसपास के लोगों ने उसके कमरे में शव लटका हुआ देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस के हाथ लगे सुसाइड नोट में युवती ने मौत के लिए खुद की गलत आदतों को जिम्मेदार बताया है। एसएसआई विजय मेहता ने बताया कि युवती मानसिक रूप से परेशान बताई जा रही थी।