Report by : CWN Desk
Published at :
उत्तराखंड घूमने के दौरान होम सटे में ठहरना है तो यहां करें रजिस्ट्रेशन

पर्यटन विभाग ने ऑनलाइन बुकिंग के लिए पोर्टल की शुरूआत की, वेलनेस सेंटरों को भी होमस्टे से जोड़ने की योजना
देहरादून।
प्रदेश में होम स्टे की अब ऑनलाइन बुकिंग सुविधा मिलेगी। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद ने पहली बार होम स्टे बुकिंग के लिए पोर्टल शुरू कर दिया है। इस पोर्टल के माध्यम से होमस्टे की बुकिंग करने पर संचालकों से कोई शुल्क या कमीशन नहीं लिया जाएगा। प्रदेश में पांच हजार से अधिक होम स्टे पंजीकृत हैं, आने वाले समय में वेलनेस सेंटरों को भी होमस्टे से जोड़ने की योजना है।
पर्यटन विभाग ने ऑनलाइन बुकिंग के लिए www.uttarastays.com पोर्टल की शुरूआत की। इस पोर्टल पर होमस्टे संचालकों को एक समझौते पर हस्ताक्षर कर और होमस्टे की पूरी जानकारी देकर पंजीकरण कराना होगा।इस पोर्टल से होम स्टे की मार्केटिंग को बढ़ावा मिलेगा। होमस्टे में ठहरने वाले पर्यटकों को बुकिंग पोर्टल पर रेटिंग देने की सुविधा होगी, जिससे होम स्टे की सेवाओं को लेकर मिलने वाली प्रतिक्रियाओं से संचालकों को सुधार करने का अवसर मिलेगा।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›