Connect with us

हल्द्वानी

भवाली में युवक ने जहर गटक कर जान दी, रुदपुर में बेड से गिरकर व्यापारी की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। भवाली के नगारीगांव नैनीबैंड के एक युवक ने जहर गटक कर जान दे दी, जबकि रुदपुर में बेड से गिरकर व्यापारी की मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक नगारीगांव नैनीबैंड निवासी पवन रौतेला (19) पुत्र गोविंद रौतेला ने गुरुवार दोपहर जहरीला पदार्थ खा लिया। युवक सीएचसी से कुछ दूरी पर बहोश मिला। परिजन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसआई नीरेंद्र रावत ने बताया युवक खेलने की बात कहकर निकला था। किसी ने परिजनों को उसके बेहोश होने की सूचना दी। वहीं, रुदपुर मेंएक कपड़ा व्यापारी की अचानक बेड से गिरकर मौत हो गई। जैन कॉलोनी निवासी हरीश पसरीचा के बेटे 40 वर्षीय रोहित पसरीचा की मुख्य बाजार में कपड़े की दुकान है। हरीश ने बताया कि उनके बेटे ने गुरुवार सुबह उठने के बाद योगा किया। इसके बाद चाय पीकर कुछ देर आराम करने बेड पर लेट गया। अचानक तबीयत बिगड़ी और वह बेड से नीचे गिर गया। दीवार का किनारे लगने से उसके सिर पर चोट आ गई और वह बेहोश हो गया। परिजन तत्काल निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रोहित ने नेत्रदान किए थे। इस पर चिकित्सकों की टीम ने उनके नेत्र सुरक्षित कर लिए हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement