Report by : CWN Desk
Published at :
उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा, हाईवे पर भैंस से टकराकर स्कॉर्पियो से भिड़ी कार, 1 की मौत

हल्द्वानी के हल्दूचौड़ में सड़क पार कर रहे 77 वर्षीय बुजुर्ग हरीश चंदोला को दूध के कैंटर ने मारी टक्कर। मौके पर ही मौत, परिजनों में कोहराम।

हल्द्वानी। लालकुआं के हल्दूचौड़ क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा (Road Accident) सामने आया है। यहां एक तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन ने सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 77 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद से ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पेशकारपुर के रहने वाले हरीश चंदोला (77) रोज की तरह सुबह दूध लेकर अपने घर की तरफ लौट रहे थे। इसी दौरान सवारिया बैंक्वेट हॉल के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पार करते समय एक तेज रफ्तार दूध के कैंटर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में बुजुर्ग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जिसके बाद वहां स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की प्रक्रिया पूरी की और उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। इस अचानक हुए हादसे से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक अपने पीछे चार बेटियों और एक बेटे का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
हल्द्वानी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटनाग्रस्त कैंटर को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने इस मार्ग पर वाहनों की तेज रफ्तार पर अंकुश लगाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›