Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार में देवबंद-मंगलौर मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। देवबंद-मंगलौर मार्ग पर मंडावली में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। इससे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों को सीएचसी मंगलौर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, ट्रैक्टर चालक वाहन समेत फरार हो गया। परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के आधार पुलिस ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुट गई है।
मंगलौर के लहबोली निवासी बंटी (20) और अमित (22) गुरुकुल नारसन स्थित एक कंपनी में काम करने के बाद बाइक से घर लाैट रहे थे। मंडावली के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली मुजफ्फरनगर की ओर जा रही थी। ट्रैक्टर-ट्रॉली ने अचानक ही बाइक सवार दोनों युवकों को टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद चालक उन्हें कुचलते हुए भाग खड़ा हुआ।
हादसा देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख ट्रैक्टर चालक सकपका गया और मौके से फरार हो गया। लोगों ने लहूलुहान पड़े दोनों युवकों की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों को उठाया और एंबुलेंस की मदद से मंगलौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पहुंच गए। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमर चंद ने बताया कि परिजनों की ओर से घटना की तहरीर मिल गई है। मामले में ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

Select Language

Advertisement