Connect with us

कोटद्वार

कोटद्वार में पुल टूटने से नदी में लापता व्यक्ति का शव मिला

Published

on

खबर शेयर करें 👉

गुरुवार को बारिश में पुल टूटने से बह गया था व्यक्ति, एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू
कोटद्वार
। कल दिनाँक 13 जुलाई 2023 को कोतवाली द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया था कि कोटद्वार मोटाढांग का पुल टूटने से एक व्यक्ति बह गया है, जिसकी सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर SDRF टीम मुख्य आरक्षी महावीर सिंह के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर सर्चिंग अभियान चलाया गया, परन्तु देर रात तक सर्चिंग के बाद भी लापता व्यक्ति का कोई पता नही लग पाया।
आज प्रातः पुनः SDRF द्वारा सर्चिंग अभियान चलाया गया। सभी संभावित स्थानों पर सर्चिंग के दौरान लगभग 07 किलोमीटर चलकर नदी किनारे देखा गया कि उक्त व्यक्ति का शव नदी के बीच पत्थरो में फंसा हुआ है। SDRF टीम द्वारा रोप व लाइफ जैकेट के माध्यम से शव तक पहुँच बनाकर शव को नदी से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। स्थानीय लोगो द्वारा SDRF टीम को बताया गया कि उक्त व्यक्ति बाइक से पुल पार कर रहा था और अचानक नदी के तेज बहाव के कारण पिलर ढहने से पुल क्षतिग्रस्त हो गया और वह व्यक्ति नदी में गिरकर बह गया। मृतक का विवरण निखिल प्रसाद डबराल उम्र – 32 वर्ष, निवासी :- कोटद्वार।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement