Report by : CWN Desk
Published at :
सोनप्रयाग में मलबे की चपेट में आया वाहन, चालक की मौत
सोनप्रयाग में मलबे की चपेट में आया वाहन, चालक की मौत

एसडीआरएफ ने बरामद किया वाहन चालक का शव

सोनप्रयाग में मलबे की चपेट में आया वाहन, चालक की मौत

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग के थाना सोनप्रयाग द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि सोनप्रयाग से आगे केदारनाथ मार्ग पर सटल पुल के पास खड़ा हुआ एक वाहन पहाड़ी से मलबा आने पर क्षतिग्रस्त हो गया है जिसमे रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर पोस्ट सोनप्रयाग से SI देवेंद्र सिंह के हमराह रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर देखा गया कि मोके पर एक वाहन (UK13 TA 0508) रोड के किनारे खड़ा हुआ था जिसमें वाहन चालक अंदर ही बैठा हुआ था और अचानक पहाड़ी से वाहन पर मलबा गिरने से वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया व चालक की मृत्यु हो गयी थी।
SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए क्षतिग्रस्त वाहन में से चालक का शव बाहर निकाला व जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।
मृतक का विवरण:-
अनिल, उम्र -47 वर्ष , निवासी- बडेत ,रुद्रप्रयाग।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›