Report by : CWN Desk
Published at :
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेसियों ने देहरादून में किया मौन सत्याग्रह

गांधी पार्क में मौन सत्याग्रह में कांग्रेस और पार्टी के सभी फ्रंटल संगठनों के नेता हुए शामिल
देहरादून। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में सत्याग्रह शुरू कर दिया है। भारी वर्षा के बीच कांग्रेस का मौन सत्याग्रह शुरू हो गया है। सुबह दस बजे से देहरादून के गांधी पार्क में मौन सत्याग्रह में कांग्रेस व पार्टी के सभी फ्रंटल संगठन के कार्यकर्ता मौजूद हैं।
धरना स्थल पर प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, सह प्रभारी और संयोजक दीपिका पांडे, पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी आदि मौन सत्याग्रह पर बैठे हैं वर्षा से बचने के लिए टेंट लगा रखा है।
नेताओं का आरोप है कि पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के ऊपर अनर्गल आरोप लगाए जा रहे है। सत्याग्रह पर बैठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार के दमनकारी फैसले से क्षुब्ध होकर हम देश व्यापी मौन सत्याग्रह कर रहे हैं। धरना स्थल पर पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, विधायक हरीश धामी, अनुपमा रावत, विक्रम सिंह, रवि बहादुर, पूर्व विधायक विजयपाल सजवान, राजकुमार, मथुरा दत्त जोशी, गरिमा दसौनी अमरजीत सिंह विशाल मौर्य जसविंदर गोगी लालचंद शर्मा, ज्योति रौतेला, हेमा पुरोहित, गोदावरी थापली इत्यादि उपस्थित हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›