Connect with us

कोटद्वार

कोटद्वार के चोरखिंडा तल्ला में भालू से भिड़ा युवक, पाठल से भालू को भगाया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

जंगल में बकरी चराने गए युवक पर अचानक भालू ने कर दिया हमला
कोटद्वार।
बीरोंखाल ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम चोरखिंडा तल्ला में जंगल में बकरी चुगा रहे एक युवक पर भालू ने हमला कर दिया। युवक हिम्मत दिखाते हुए भालू से भिड़ गया और पाठल से कई वार किए। इसके बाद युवक वहां से जान बचाकर भाग गया। हमले में वह घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे छुट्टी दे दी।
पूर्व प्रधान रोशन सिंह ने बताया कि चोरखिंडा तल्ला निवासी यतीश कुमार (24) पुत्र बच्ची राम सोमवार को पूर्वाह्न 11:00 बजे गांव के समीप ही जंगल में बकरियां चुगने गया था। इसी दौरान भालू ने उस पर हमला कर दिया। पहले तो यतीश सकपका गया। फिर उसने किसी तरह हिम्मत जुटाई और पाठल से भालू पर हमला कर दिया। पाठल से हुए वार के बाद भालू ने उसे छोड़ दिया। इस बीच वह शोर मचाते हुए घर की ओर भागा। इस दौरान भी भालू ने कुछ दूर तक उसका पीछा किया लेकिन यतीश उसकी पकड़ में नहीं आया। भालू के हमले में युवक घायल हो गया। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल ले गए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत बनी है।

Select Language

Advertisement