Connect with us

उधमसिंह नगर

कांग्रेस में गुटबाजी, नेताओं को मंच में नहीं मिली जगह, चल दिए

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य की ओर से बुलाई गई जिला स्तरीय बैठक में खुलकर आई गुटबाजी

रुद्रपुर । नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य की ओर से सिटी क्लब में बुलाई गई जिला स्तरीय बैठक में कांग्रेस में गुटबाजी खुलकर सामने आ गई। मंच में बैठने की जगह नहीं मिली तो नाराज कांग्रेसी कार्यक्रम का बहिष्कार कर चले गए।
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कांग्रेस की बैठक बुलाई थी। बैठक में कई वरिष्ठ नेताओं को मंच में जगह नहीं मिली। इससे नाराज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बैठक छोड़ कर चलते बने। कार्यक्रम के बोर्ड और बैनर से तक वरिष्ठ नेताओं की फोटो और नाम गायब थे। महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा, विधायक प्रत्याशी रही पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, वरिष्ठ बंगाली नेता और पीसीसी सदस्य परिमल राय का फ्लेक्स से नाम ही गायब था, इसके बाद यह नेता बैठक छोड़कर चलते बने।

Select Language

Advertisement