Report by : CWN Desk
Published at :
धान के खेत में दलदल में फंसा हाथी, ग्रामीणों ने रस्सी बांधकर निकाला

उत्तरप्रदेश के बिजनौर जनपद में एक विशालकाय हाथी धान के खेत में दलदल में फंस गया। बिजनौर के भागुवाला क्षेत्र उत्तराखंड के जंगलों से सटा है। जंगल से एक हाथी खेत में आ गया। ग्रामीण जब अपने खेतों की ओर जा रहे थे तो उसी दौरान एक विशालकाय गजराज को दलदल में फंसा देखा। सूचना के बाद वन विभाग की टीम पहुंची और ग्रामीणों की मदद से हाथी को रेस्क्यू किया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›