Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी: देवदूत बनकर आए पत्रकार भूपेश, गौलापुल पर सुसाइड करने जा रही महिला को सुरक्षित बचाया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी के गौलापुल पर एक महिला आत्महत्या की कोशिश कर रही थी। पत्रकार भूपेश कन्नौजिया की सतर्कता और राहगीरों की मदद से टली बड़ी अनहोनी। जानिए क्या है पूरा मामला।

हल्द्वानी। गौलापार स्थित गौलापुल पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला ने पुल से नीचे कूदकर अपनी जान देने की कोशिश की। इस दौरान वहां से गुजर रहे पत्रकार भूपेश कन्नौजिया की सतर्कता से एक बड़ी अनहोनी टल गई। जानकारी के अनुसार, भूपेश पंतनगर किसान मेले से वापस लौट रहे थे, तभी उन्होंने पुल पर 11-12 वर्षीय एक मासूम बच्ची को जोर-जोर से रोते और अपनी मां को रोकते हुए देखा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में खुलेगा कुमाऊं का पहला परिवहन थाना


दृश्य बेहद डरावना था, महिला पुल के घेरे से आधी बाहर लटक चुकी थी। पत्रकार भूपेश कन्नौजिया ने बिना एक पल गंवाए अपनी स्कूटी रोकी और दौड़कर महिला को मजबूती से पकड़ लिया। उन्होंने तुरंत शोर मचाकर आसपास के लोगों को मदद के लिए बुलाया। उसी समय जुमे की नमाज अदा कर लौट रहे कुछ मुस्लिम युवक और अन्य राहगीर भी मौके पर पहुंच गए और सभी ने मिलकर महिला को सुरक्षित पुल के ऊपर खींच लिया।
महिला को सुरक्षित बचाने के तुरंत बाद भूपेश ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस महज एक मिनट के भीतर मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम महिला और उसकी रोती हुई बच्ची को सुरक्षित तरीके से वनभूलपुरा थाने ले गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, महिला हल्द्वानी के राजपुरा क्षेत्र की निवासी बताई जा रही है। पुलिस अब महिला से पूछताछ कर रही है ताकि आत्मघाती कदम उठाने के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके। स्थानीय निवासियों और मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने पत्रकार भूपेश कन्नौजिया के साहस और तत्परता की जमकर सराहना की है। लोगों का कहना है कि अगर भूपेश सही समय पर नहीं रुकते और हिम्मत नहीं दिखाते, तो बच्ची की आंखों के सामने एक बड़ा हादसा हो सकता था।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement